फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चुनाव आयोग की दोटूक, चुनावों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

विज्ञापन
चुनाव आयोग की ओर से आयोजित वर्चुवल बैठक में बीडीओ धर्मपुर व अन्य स्टाफ। स्रोत : बीडीओ
विज्ञापन
वर्चुअल बैठक में बीडीओ और डीपीओ को दिए कड़े निर्देश
विज्ञापन

धर्मपुर में अधिकारियों को सिखाए चुनावी प्रबंधन के गुर
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। प्रदेश चुनाव आयोग ने चुनावों की तैयारियों को लेकर मंगलवार को एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में विकास खंड अधिकारियों (बीडीओ) और जिला पंचायत अधिकारियों (डीपीओ) को चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए कड़े दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान आयोग ने स्पष्ट किया कि चुनाव ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। निर्वाचन अधिकारी धनीराम पंवर, पंचायत निरीक्षक राजेंद्र वर्मा और अन्य स्टाफ ने इस वर्चुअल सत्र में भाग लिया। आयोग ने अधिकारियों को चुनाव सामान्य रूप से करवाने और संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए विशेष टिप्स दिए। इसके तहत चुनावी रिहर्सल के दौरान सभी कर्मचारियों को नियमों से परिचित करवाना अनिवार्य किया गया। मतदान के दिन पोलिंग पार्टियों, विशेषकर पीठासीन और मतदान अधिकारियों को किन सावधानियों का पालन करना है, इसके लिए विस्तृत गाइडलाइन जारी करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में यह भी कहा गया कि पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री वितरित करते समय अत्यधिक सतर्कता बरतनी होगी। इसके साथ ही, सुनिश्चित किया जाएगा कि पोलिंग पार्टी के पास मोबाइल सिग्नल की समुचित व्यवस्था हो, ताकि मतदान के दौरान समय-समय पर रिपोर्ट और जानकारी मुख्य केंद्र तक पहुंचाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें