रामपुर बुशहर। कोशिश आशा एक संस्था रामपुर की अध्यक्ष स्वाति बंसल को प्रदेश सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य विकलांगता सलाहकार बोर्ड में तीन साल के लिए सदस्य चुना है। प्रदेश में राज्य विकलांगता सलाहकार बोर्ड में पांच नॉन ऑफिॅशियल सदस्य लिए हैं, जिनमें रामपुर निवासी स्वाति बंसल का नाम शमिल है। रामपुर क्षेत्र के लोगों ने राज्य विकलांगता सलाहकार बोर्ड में स्वाति को सदस्य बनाएं जाने पर खुशी जाहिर की है। स्वांति बंसल इन दिनों क्षेत्र के दिव्यांग बच्चों के लिए काम कर रही हैं। क्षेत्र के लोगों में प्रोमिला, सुभद्रा, श्याम लाल गुप्ता, रोशन चौधरी, जीवराम, विजय गुप्ता, मनोज अग्रवाल और कमल भारद्वाज सहित अन्य लोगों ने स्वाति को शुभकामनाएं दी हैं।