ठियोग। संजय मोहन कंवर दी ठियोग तहसील सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ संचालक मंडल के अध्यक्ष चुने गए हैं। इसके अलावा शिवदत्त शर्मा, चमनलाल मनसागर, बालकिशन हेटा, रणजीत सिंह ठाकुर और जोगेंद्र सिंह चंदेल को जोनल निदेशक चुना है। चुनावों में तहसील सहकारी संघ ठियोग के 33 सहकारी सभा प्रतिनिधियों ने भाग लिया। संचालक मंडल के अध्यक्ष संजय मोहन कंवर ने बताया कि सभी सदस्य विपणन एवं उपभोक्ता संघ को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर प्रयास करेंगे। संवाद