फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: निरमंड खंड में भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के आठ पद

विज्ञापन
विज्ञापन
बाल विकास परियोजना अधिकारी ने मांगे आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड(कुल्लू)।
निरमंड खंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के आठ पद भरे जाएंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी बिपाशा भाटिया ने बताया कि निरमंड खंड के आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त आठ पदों को भरने के लिए पात्र महिला अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं। इनमें एक पद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का है। सात पद आंगनबाड़ी सहायिका के लिए हैं। बिपाशा भाटिया के अनुसार, कोट पंचायत के बागीपुल वृत्त के डुघा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक पद रिक्त है। इसके अलावा, जाओं, अरसू, बड़ीधार, डमहेड़ी, ब्रो, बखुन्न और मोईन आंगनबाड़ी केंद्रों में सहायिका के सात पद भरे जाएंगे। इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थी अपने आवेदन आवश्यक दस्तावेज सहित 20 अगस्त को शाम पांच बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय, निरमंड में जमा करवा सकती हैं। इन पदों के लिए साक्षात्कार 9 सितंबर को सुबह दस बजे आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार एसडीएम कार्यालय, निरमंड में होगा। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय सभी मूल प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। आवेदन करने वाली महिलाएं संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के पोषक क्षेत्र की स्थायी निवासी होनी चाहिए। उनकी आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं निर्धारित की गई है। परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। चयन 25 अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसमें शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, विशेष श्रेणियों और व्यक्तिगत साक्षात्कार के अंक शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें