फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरव और नबीजा बजे स्टूडेंट ऑफ द ईयर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यूरी(रामपुर बुशहर)। ज्यूरी पब्लिक स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पीएनबी बैंक ज्यूरी शाखा प्रबंधक सुशील कुमार बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। प्रधानाचार्य अनीता नेगी और स्कूल प्रबंधन समिति ने मुख्यातिथि का समारोह में पहुंचने पर स्वागत किया। उन्होंने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया।
विज्ञापन

वार्षिक समारोह का आगाज स्कूली छात्राओं ने सरस्वती वंदना से किया। इसके बाद प्रधानाचार्य अनीता नेगी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश कर विभिन्न गतिविधियों का ब्योरा मुख्यातिथि और अभिभावकों के समक्ष रखा। वार्षिक समारोह में छात्र-छात्राओं ने हिंदी, पहाड़ी, कुल्लवी, गुजराती, गरबा, किन्नौरी नाटी पेश कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। छात्र-छात्राओं ने सामाजिक जागरूकता को लेकर नाटक का मंचन भी किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
समारोह में शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावियों को सम्मानित किया गया। स्कूल के सौरव और नबीजा को स्टूडेंट ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया। वहीं, सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में दिव्या पुन, यशस्वी, बादल, सिमरन, सूर्या, कृष, आयशा नेगी, सोनू, अनुराधा, नताशा, दिक्षा, सौरव, सोनू शामिल रहे। मुख्यातिथि सुशील कुमार ने विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल रहे मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों को अपने जीवन में परिश्रम कर आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस मौके पर शिक्षक, गैर शिक्षक और विद्यार्थियों के अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें