फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शिक्षा मंत्री जुब्बल-कोटखाई का करेंगे दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू । शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 30 अप्रैल से 2 मई तक जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि रोहित ठाकुर 30 अप्रैल को सुबह 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दमयाणा के नए भवन का उद्घाटन करेंगे। उसके बाद वह राजकीय प्राथमिक पाठशाला बगैन देहा ब्लॉक का शिलान्यास करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और जनता की शिकायतें सुनेंगे। शिक्षा मंत्री 1 मई को सुबह 10 बजे शावला में गांव शावला के लिए संपर्क सड़क का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह सुबह 11 बजे महासू में आयोजित जिला स्तरीय महासू मेला में भाग लेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। रोहित ठाकुर 2 मई को सुबह 11 बजे आईटीआई जुब्बल में 13वीं जिला स्तरीय आईटीआई महिला खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि होगे। इसके बाद वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और जनता की शिकायतें सुनेंगे। इसके बाद शिक्षा मंत्री दोपहर 2 : 15 बजे जुब्बल के कांग्रेस पार्टी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और जनता की शिकायतें सुनेंगे।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें