फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कोटखाई खंड विकास कार्यालय में बीडीओ समेत कई पद रिक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू)। कोटखाई खंड विकास कार्यालय में बीडीओ समेत कई महत्वपूर्ण पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं। इससे क्षेत्र में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वर्तमान में कई कर्मचारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। कोटखाई में खंड विकास कार्यालय का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया था। कार्यालय के अंतर्गत 26 पंचायतें आती हैं। आज खंड विकास कार्यालय में स्टाफ की भारी कमी है। खंड कार्यालय में बीडीओ (खंड विकास अधिकारी) का पद, वरिष्ठ सहायक का पद, स्थानीय स्वशासन विस्तार अधिकारी का पद, पंचायत उप निरीक्षक का पद, कनिष्ठ कार्यालय सहायक का पद, कनिष्ठ अभियंता का पद, कोऑर्डिनेटर (स्वच्छ भारत मिशन) का पद, तकनीकी सहायक के दो पद, सचिव के कुल नौ पद और चौकीदार का पद रिक्त पड़ा हुआ है। इस कारण कई कर्मचारियों के पास अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। रिक्त पदों के चलते कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें