रोहड़ू। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 9 और 10 अगस्त को जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। शिक्षा मंत्री 9 अगस्त को सुबह 11 बजे भोलाड़ पंचायत के राथल गांव में जिला स्तरीय राथल जातर मेले में शामिल होंगे। इसके बाद वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और जन समस्याएं सुनेंगे। शिक्षा मंत्री 10 अगस्त को सुबह 11 बजे शिल्ली देयोरी खनेटी पंचायत के रियोग गांव में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे पराली-बदरूनी पंचायत के कुफर बाग में सलोग नाला से गांव कुफर बाग तक उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत कर जनता की समस्याएं सुनेंगे।