रोहड़ू। भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष गोपाल जबैईक, मंडल महामंत्री अंकुश चौहान और पूर्व मंडल अध्यक्ष रावेंद्र चौहान ने शिक्षा मंत्री पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें शिक्षा मंत्री नहीं, बल्कि श्रेय मंत्री कहा जाना चाहिए। वह हर विकास कार्य का श्रेय लेने में तो आगे हैं, लेकिन अपने विभाग और प्रदेश के लिए राज्य का फंड दिलाने में पूरी तरह नाकाम रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री केंद्र सरकार की योजनाओं की वाहवाही बटोरने में व्यस्त हैं। आज जिन योजनाओं को वह अपनी उपलब्धि बताकर जनता के सामने पेश कर रहे हैं, वह वास्तव में दिवंगत नेता नरेंद्र बरागटा की दूरदर्शिता और संघर्ष का परिणाम हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि पीएमजीएसवाई के तहत कोटखाई-थरोला-टाहु सड़क के लिए 18 करोड़ रुपये, कथांडी नाला से झडोली धार लिफ्ट स्कीम, घरटी नाल से टाहु लिफ्ट स्कीम, कथांडी नाला से धलोना की 3 करोड़ की लिफ्ट स्कीम, साइंस ब्लॉक थरोला, पीपी सेंटर थरोला और जिस पीएचसी का आज फाउंडेशन स्टोन रखा जा रहा है। इसके लिए 20 लाख रुपये और सभी कार्य पूर्व भाजपा सरकार की ओर से स्वीकृत हुए थे।