फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शांत महायज्ञ के सफल आयोजन पर शिक्षा मंत्री का जताया आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। झड़ग पंचायत के प्रधान अशोक सारटा ने कहा कि देवता नागेश्वर महाराज के शांत महायज्ञ का सफल आयोजन हुआ है। इसमें सरकार और प्रशासन ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। उन्होंने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। सारटा ने कहा कि शिक्षा मंत्री महायज्ञ की तैयारियों का निजी तौर पर लगातार जायजा लेते रहे। प्रशासन को भी समय-समय पर दिशा-निर्देश देते रहे। उन्होंने एसडीएम जुब्बल गुरमीत नेगी, डीएसपी प्रणव चौहान और उनके पूरे पुलिस विभाग का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग लोक निर्माण विभाग, बिजली विभाग, परिवहन निगम ने मिलकर योजनाबद्ध तरीके से महायज्ञ को सफल बनाने का कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें