एडीएम ने नित्थर और देहरा में लाडा से होने वाले कार्य पर की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर की देहरा और नित्थर पंचायत के प्रतिनिधियों के साथ एडीएम ने लोक निर्माण के विभाग के विश्राम गृह में लाडा के कार्यों पर चर्चा की। इस दौरान लूहरी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट से प्रभावित पंचायत देहरा में लाडा के कार्यों का निरीक्षण किया गया। कुल्लू के एडीएम अश्वनी ने कहा की दरारों के मामले में पुनर्नियोजन और पुनर्विस्थापन कमेटी की बैठक में चर्चा की जाएगी। उन्होंने प्रदूषण की समस्या को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि इसका निरीक्षण कर नायब तहसीलदार नित्थर के साथ मिलकर समाधान करें। बैठक में मुख्य तौर पर नित्थर और देहरा पंचायत के प्रतिनिधियों ने टैक्सी स्टैंड के निर्माण का प्रस्ताव रखा। इसके लिए जगह का चयन करने का निर्देश दिए। इस मौके पर नायब तहसीलदार नित्थर, बीडीओ निरमंड, नित्थर पंचायत के प्रधान जगदीश ठाकुर, उपप्रधान देहरा पंचायत यशपाल कटोच, शिकायत निवारण कमेटी कुल्लू के सदस्य जितेंद्र पाल ठाकुर और पूर्व उपप्रधान नित्थर प्रमोद ठाकुर सहित कई अन्य मौजूद रहे।