फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एक शिक्षक के सहारे चल रहा बगशाड़ स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल के एक शिक्षक की ड्यूटी जनगणना में दूसरे को भेज दिया प्रतिनियुक्ति पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करसोग। राजकीय माध्यमिक पाठशाला बगशाड़ करसोग में अध्यापकों को प्रतिनियुक्ति पर भेजने के कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूल एसएमसी अध्यक्ष मुकेश कुमार ने स्कूल शिक्षा निदेशक से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। एसएमसी अध्यक्ष ने मांग की है कि स्कूल में वर्तमान में 72 छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं। इसमें 41 विद्यार्थी प्राथमिक कक्षाओं में और 31 विद्यार्थी प्री-प्राइमरी पढ़ाई कर रहे हैं। स्कूल में तीन शिक्षक तैनात हैं, लेकिन एक शिक्षक की ड्यूटी जनगणना में लगी है और एक अन्य शिक्षक को प्रतिनियुक्ति पर साथ लगते स्कूल में भेजा जा रहा है। इससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। छोटे बच्चों के लिए अध्यापकों के ज्यादा मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है, लेकिन स्कूल में शिक्षकों की तैनाती के बावजूद भी पढ़ाई नहीं हो पा रही है। इसके कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने विभाग से मांग करते हुए कहा शिक्षकों को सिर्फ शैक्षणिक कार्यों का काम देना चाहिए। इसके साथ ही प्रतिनियुक्ति पर भी न भेजा जाए ताकि पढ़ाई बाधित न हो। स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने कहा कि मंडी उपनिदेशक से रिपोर्ट मांगी जाएगी। जल्द ही स्कूल में पर्याप्त शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें