फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर में आज 25 फीट ऊंचे पुतले का होगा दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
दस दिनों से चली आ रही रामलीला का होगा समापन
विज्ञापन

भावानगर के कलामंच में होगा रावण का दहन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर/भावानगर।
दशहरा पर्व वीरवार को रामपुर और किन्नौर में धूमधाम से मनाया जाएगा। दस दिन से चला आ रहा रामलीला का मंचन भी रावण वध के साथ संपन्न हो जाएगा। रामपुर में शाम करीब छह बजे शहर के बीएसएनएल टावर के पास 25 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इस दौरान रामलीला क्लब जोरदार आतिशबाजी भी करेगा। उपमंडल रामपुर में वीरवार को दशहरा पर्व मनाया जाएगा। नवरात्र से शुरू हुए त्योहारी सीजन के चलते बाजार में अच्छी खासी भीड़ उमड़ रही है। वहीं, शहर में आयोजित हो रही रामलीला का मंचन भी वीरवार को दशहरा पर्व पर संपन्न होगा। दस दिवसीय रामलीला का मंचन शहर के पदम छात्र स्कूल में किया जा रहा है, जबकि रावण का दहन बीएसएनएल टावर के साथ खुले स्थान पर किया जाएगा। बीते साल तक जहां रावण का पुतला क्लब तैयार करता था, वहीं इस वर्ष पुतला कारीगर तैयार करेंगे। क्लब करीब 25 फीट ऊंचे पुतले का निर्माण करवा रहा है, जिसमें पटाखे और आतिशबाजी भी होगी। रामलीला क्लब पुतले के निर्माण पर करीब 40 हजार रुपये की राशि खर्च कर रहा है। शाम छह बजे राम रावण का वध करने के उपरांत रावण का पुतला जलाया जाएगा। रामलीला क्लब रामपुर के अध्यक्ष अतुल कश्यप ने बताया कि दशहरा पर्व को लेकर खुशी का माहौल है। वहीं, किन्नौर जिले के भावानगर में भी दशहरा पर्व मनाया जाएगा। बिजली बोर्ड के भावानगर स्थित कला मंच में वीरवार को रावण दहन किया जाएगा। भावानगर में 47 साल से रामलीला मंचन हो रहा है। जिले के एकमात्र भावानगर में ही रामलीला मंचन होता है। दशहरे पर श्री सनातन धर्म सभा वीरवार को दुर्गा मंदिर भावानगर से बिजली बोर्ड कॉलोनी होते हुए डैट सुंगरा और डैट सुंगरा से भावानगर स्थानीय बाजार होते हुए तरांडा माता मंदिर तक झांकी निकालेगी। इसके बाद झांकी कला मंच पहुंचेगी और यहां रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। श्री सनातन धर्म सभा भावानगर के निदेशक संजय चौहान कहा कि वीरवार को पहले तरांडा मंदिर तक झांकी निकाली जाएगी। रावण दहने के बाद रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें