आनी(कुल्लू)। आनी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीएसटी बचत उत्सव मनाया। इस दौरान व्यापारियों और लोगों को केंद्र सरकार के ऐतिहासिक निर्णय के लाभ बताए। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद हुई बचत और इसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस पहल से न केवल व्यापारियों को आर्थिक लाभ हुआ है, बल्कि आम जनता को भी इसका प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम में आनी विधानसभा के विधायक लोकेंद्र कुमार ने भी भाग लिया और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने व्यापारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को जाना और जीएसटी के फायदों के बारे में जागरूक किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर आनी बाजार में व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर उनके विचार और प्रतिक्रिया साझा की। व्यापारियों ने इस पहल को सकारात्मक बताते हुए कहा कि इससे उनके व्यवसाय में पारदर्शिता और लाभ में वृद्धि हुई है। वहीं आम जनता ने भी जीएसटी लागू होने से सीधे लाभ मिलने की सराहना की। इसके बाद आनी, दलाश और निरमंड मंडल की संयुक्त बैठक भी आयोजित की गई। इसमें आनी मंडल की अध्यक्ष वेद ठाकुर, दलाश मंडल की अध्यक्ष विक्की वर्मा और निरमंड मंडल की अध्यक्ष नरोतम ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। साथ ही तीनों मंडल के महामंत्री, वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।