सनराक पब्लिक स्कूल गुम्मा में दशहरा उत्सव मनाते छोटे बच्चे। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
रोहड़ू। सनराक प्ले स्कूल गुम्मा में बुधवार को दशहरा मनाया गया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने परिसर में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया। विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान और रावण के किरदारों को आकर्षक रूप से प्रस्तुत किया। प्ले स्कूल की प्रधानाचार्य शैलजा अमरेईक ने सभी को दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई दी।