फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दोगणू मंदिर लालसा में महीने में दो बार लगेगा दरबार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर समिति की बैठक में फैसला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। भगवान परशुराम की ठहरी लालसा में स्थित देवता साहिब दोगणू लालसा के नवनिर्मित कोठी में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद पहली बार देवता का न्याय और आस्था का दरबार लगाया गया। इस अवसर पर मंदिर समिति प्रधान शीश शर्मा की अध्यक्षता में बैठक भी हुई। इसमें देवता साहिब के आदेशानुसार कई निर्णय लिए गए।
मंगला काली देवता दोगणू मंदिर समिति के प्रधान शीश शर्मा ने बताया कि अब देवता साहिब के आदेशों के अनुसार महीने में दो रविवार को श्रद्धालुओं के लिए दरबार आयोजित किया जाएगा। पहले प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व प्रत्येक रविवार को दरबार लगता था, लेकिन अब नई व्यवस्था के तहत महीने के दूसरे और चौथे रविवार को ही यह आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन निर्धारित दिनों में देवता साहिब के दरबार में श्रद्धालुओं की समस्याओं की सुनवाई की जाएगी। दैवीय परंपराओं के अनुसार उनका निपटारा किया जाएगा। इस दौरान मंदिर के कार-कारिंदों, देवलुओं और अन्य श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें