फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नित्थर बाजार में बीच सड़क पर खराब हुआ डंपर, एक घंटा लगा जाम

विज्ञापन
नित्थर बाजार में बीच सडक़ पर डंपर खराब होने से लगा जाम। संवाद 
विज्ञापन
. वाहनों की लगी लंबी लंबी कतारें, झेलनी पड़ी परेशानियां
विज्ञापन


. नित्थर में बाईपास सडक़ की भी नहीं कोई व्यवस्था

संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)।
नित्थर बाजार में शुक्रवार को करीब 12:00 बजे बीच सड़क पर एक डंपर तकनीकी खराबी के कारण हांफ गया। इस कारण बाजार में एक घंटे तक जाम लगा रहा। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। लोग परेशानी झेलते रहे। नित्थर आधा दर्जन से ज्यादा पंचायतों का एक मात्र बाजार है। एक हजार से ज्यादा वाहनों का आवागमन इस सड़क से होता है। नित्थर में बाईपास सड़क की कोई व्यवस्था नहीं है, जहां से लोग आपातकाल में जा सकें। स्थानीय लोगों का कहना है कि नित्थर में बाईपास की सुविधा एंबुलेंस सड़क के निर्माण से हल हो सकती है, जो ओड़ीधार से बूढ़ा महादेव मंदिर नित्थर से होते हुए जीरो पॉइंट सेकेंडरी स्कूल नित्थर तक हो सकती है। एक अन्य विकल्प में जल शक्ति विभाग नित्थर से नींथा तक एंबुलेंस सड़क का निर्माण हो सकता है। यदि सड़क किन्हीं कारणों से अवरुद्ध होती है, तो लोगों का आवागमन नहीं रुकेगा और जाम की समस्या भी दूर होगी। नित्थर में सिर्फ एक ही सड़क है, जिस पर हजारों लोग निर्भर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें