फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शलान कैंची व बडियारा में भांग के साथ धरे दो व्यक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने पकड़ी 197 ग्राम भांग
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


रोहड़ू। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में भांग की खेप के साथ दो लोगों को पकड़ा है। पहले मामले में वीरवार देर शाम करीब आठ बजे पुलिस की टीम शलान कैंची में गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस को नेपाली मूल का युवक 23 वर्षीय रातिश आता दिखाई दिया। इसके हाथ में पैकेट था। पुलिस को देखकर युवक वहां से भागने लगा। पुलिस ने युवक को पकड़ा और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के पास से 116 ग्राम भांग बरामद की गई। दूसरे मामले में वीरवार शाम चिड़गांव तहसील के बडियारा में खशाधार निवासी 48 वर्षीय महिंद्र सिंह को 81 ग्राम भांग के साथ पकड़ा है। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी प्रणव चौहान ने बताया कि पुलिस की टीम को गश्त के दौरान सफलता हाथ लगी है। पुलिस लगातार नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें