फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चिड़गांव में सेब के बाग से 1,240 भांग के पौधे बरामद, 70 वर्षीय व्यक्ति पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू।
विज्ञापन

चिड़गांव में पुलिस ने सेब के बगीचे से अवैध रूप से उगाए 1,240 भांग के पौधे बरामद किए हैं। इस मामले में आरोपी 70 वर्षीय योगिंद्र सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को चिड़गांव क्षेत्र में भांग की अवैध खेती की गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने राजस्व विभाग और स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ मिलकर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान करीब दो बिस्वा भूमि पर सेब के पेड़ों के बीच भांग के 1,240 पौधे पाए गए। पुलिस के अनुसार, यह भूमि चिड़गांव निवासी योगिंदर सिंह की है। कार्रवाई के दौरान 20 पौधों के नमूने और मिट्टी के नमूने कब्जे में लिए गए। शेष 1,220 पौधों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें