फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम की बस में युवक से पकड़ी प्रतिबंधित दवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। पांवटा साहिब से विकासनगर होकर नेरवा के लिए आ रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस से पुलिस ने 78 शीशियां प्रतिबंधित दवाई पकड़ी है। पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली दवा के साथ एक युवक को भी गिरफ्तार किया है। युवक के पास से तराजू सहित पांच ग्राम से बीस ग्राम तक के बट्टे भी पकड़े गए हैं।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह जमराड़ी बैरियर पर पांवटा सहिब से विकासनगर होकर नेरवा जा रही बस की पुलिस ने तलाशी ली। तलाशी के दौरान बस में बैठे एक युवक के पास से नशीली दवा कौरेक्स की 78 शीशियां बरामद की गई। युवक की पहचान संदीप घुंटा गांव घुंटाड़ी के रूप में हुई। युवक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम में एएसआई मंसाराम, एचसी लोकेंद्र, एचएससी, नरेंद्र ने तलाशी के दौरान नशीली दवाओं की खेप पकड़ी है। युवक पर मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
डीएसपी चौपाल वरुण पटियाल का कहना है कि पुलिस नशे के कारोबार को रोकने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। यदि चौपाल के अंदर कोई भी व्यक्ति नशे के कारोबार में पकड़ा गया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें