निरमंड(कुल्लू)। ब्रौ में पुलिस ने एक महिला के किराये के कमरे पर छापेमारी कर शराब की 164 बोतलें बरामद की हैं। आरोपी महिला पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को सूचना मिली कि ब्रौ क्षेत्र में एक महिला शराब की अवैध बिक्री कर रही है। पुलिस की टीम ने महिला के किराये के कमरे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कमरे से 124 बोतलें देसी शराब और 40 बोतलें अंग्रेजी शराब की बरामद हुई। जानकारी के मुताबिक बरामद की गई अवैध शराब के बोतलों की सप्लाई आनी उपमंडल, बंजार और अन्य इलाकों को की जानी थी। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि मामले की जांच जारी है।