चौपाल (रोहड़ू)।
चौपाल में 23 अक्तूबर को होने वाले वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट प्रशासनिक कारणों के चलते रद कर दिए गए हैं। अब ये टेस्ट 31 अक्तूबर को होंगे। चाैपाल के एसडीएम हेम चंद वर्मा ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। उन्होंने संबंधित लोगों से अपील की है कि वे संशोधित तिथि के अनुसार वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट के लिए पहुंचना सुनिश्चित करें।