ट्रक के न्यूट्रल होने के कारण हुआ हादसा
पुलिस ने मामला किया दर्ज, छानबीन शुरू
रिकांगपिओ (किन्नौर)। यदि आप वाहन चला रहे हैं तो सावधानी से गाड़ी पार्क करें। वरना ये जानलेवा भी साबित हो सकता है। ऐसा ही मामला जिला किन्नौर के रल्ली में पेश आया है। मंगलवार रात करीब 12:00 ट्रक की चपेट में चालक स्वयं
आ गया जान गंवा बैठा। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार चालक नरेश कुमार ने रल्ली में ट्रक एचपी-07E-1220 को हैंड ब्रेक लगाए बिना और गियर में डाले बिना खड़ा कर दिया। जब वह उतरा तो ट्रक अचानक चल पड़ा इससे वह चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। चालक की पहचान नरेश कुमार, पुत्र दुर्गा सिह, निवासी गांव बजेहबाग, डाकघर और तहसील ठियोग, जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस शव को रिकांगपिओ अस्पताल लाई। एसपी किन्नौर अभिषेक एस ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।