फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सतलुज नदी में डूबे लोगों के सर्च ऑपरेशन में बाधा बना मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्फबारी और बारिश के कारण सतलुज नदी में नहीं उतर पाए गोताखोर
विज्ञापन


सुंदरनगर से आया पांच सदस्यीय गोताखोरों का दल नदी में डूबे लोगों की करेगा तलाश

शोंगटोंग में नदी में डूबे चालक और सहायक का पांचवें दिन भी नहीं लगा सुराग

संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के शोंगटोंग में सतलुज नदी में डूबे लोगों की तलाश में चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन में मौसम बाधा बन गया है। बीती शनिवार रात को किन्नौर जिले के शोंगटोंग में सतलुज नदी में मिक्चर मिलर गिर गया था। इस दुर्घटना में चालक और सहायक लापता हो गए हैं, जिनका पांचवें दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। जिले में बर्फबारी और बारिश के कारण बुधवार को सर्च ऑपरेशन नहीं चलाया जा सका। लापता दोनों लोगों की तलाश के लिए अब सुंदरनगर से गोताखोरों का दल मंगाया गया है। अब वीरवार को गोताखोर सतलुज नदी में गोते लगाकर लापता हुए लोगों की तलाश करेंगे। लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू दल के दर्जनों सदस्य बीते चार दिन से सर्च ऑपरेशन चलाए हुए हैं। आईटीबीपी, एनडीआरएफ, जिला आपदा प्राधिकरण, पुलिस, क्यूआरटी, होमगार्ड सहित स्थानीय लोग सतलुज नदी किनारे दोनों लोगों की तलाश कर रहे हैं। शोंगटोंग से लेकर कड़छम तक करीब 11 किलोमीटर के दायरे में यह सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। एसडीएम कल्पा डॉ. शशांक गुप्ता ने बताया कि बुधवार को बर्फबारी और बारिश के कारण सर्च ऑपरेशन को स्थगित किया गया है। वीरवार को सुंदरनगर से बुलाया गोताखोरों का दल लापता लोगों की तलाश करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें