एसडीएम की अगुवाई में खनेरी से करवाई शुरू, एक सप्ताह में कब्जे हटाने का दिया समय
विज्ञापन
58 किलोमीटर नेशनल हाईवे पर कब्जों के 200 से अधिक मामले
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर में नेशनल हाईवे-पांच पर अवैध कब्जों और अतिक्रमण को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वीरवार को हुई कार्रवाई के बाद कब्जाधारकों में हड़कंप मच गया है। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह की अगुवाई में संयुक्त विभागीय दल ने एनएच-पांच खनेरी से कार्रवाई शुरू की। पहले दिन कुल 32 कब्जाधारियों को नोटिस थमाए गए। इन कब्जाधारकों को एक सप्ताह के भीतर कब्जे हटाने होंगे। यदि तय अवधि में कब्जा नहीं हटता है, तो विभागीय कार्रवाई शुरू होगी और कब्जा हटाने में आया खर्च भी कब्जाधारकों से वसूला जाएगा। उच्चतम न्यायालय के आदेशों के बाद नेशनल हाईवे-पांच पर से अवैध कब्जों को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उपमंडल रामपुर के चौरा से लेकर भैरा खड्ड तक नेशनल हाईवे पर अतिक्रमण और अवैध कब्जों के 200 से अधिक मामले हैं। वीरवार को खराब मौसम के बावजूद प्रशासन, एनएचएआई, वन विभाग, पुलिस और नगर परिषद के अधिकारी अवैध कब्जा हटाने पहुंचे। अभियान की शुरुआत रामपुर नगर परिषद के खनेरी वार्ड से शुरू हुई। हालांकि, भारी बरसात के कारण निर्धारित स्थान तक अवैध कब्जों की डिमार्केशन नहीं हो पाई। इसके बावजूद खनेरी से लेकर चूहाबाग स्थित जीवा राम स्टोर तक किए गए अतिक्रमण और अवैध कब्जों की पैमाइश की गई। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह की अगुवाई में निरीक्षण कर रहे दल ने करीब तीन किलोमीटर के दायरे में कुल 32 कब्जे हुए पाए। इन सभी कब्जाधारियों को नोटिस थमाए गए हैं। नोटिस में एनएच पर किए गए कब्जों को एक सप्ताह के भीतर हटाने के निर्देश दिए गए हैं। यदि एक सप्ताह के भीतर कब्जे नहीं हटाए जाते तो भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण मशीनों और मजदूरों की सहायता से इन कब्जों को हटाएगा। आज फिर से कार्रवाई शुरू होगी, जो वजीर बावड़ी तक चलेगी। इसके अलावा 13 जुलाई से झाकड़ी से ज्यूरी और 15 जुलाई को नोगली से भद्राश तक अतिक्रमण पर कार्रवाई होगी। कार्रवाई के दौरान स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण को चिह्नित किया जा रहा है।
एनएच-पांच खनेरी में हुए अवैध कब्जों को हटाने के लिए पहले दिन 32 लोगों को नोटिस दिए गए हैं। अब शुक्रवार को फिर से कार्रवाई शुरू होगी। कब्जाधारकों को एक सप्ताह में कब्जे हटाने के फरमान दिए गए हैं। यदि फिर भी कब्जा नहीं हटता तो प्राधिकरण स्वयं कब्जे हटाने सहित इस पर आए खर्च भी वसूली करेगा। -प्रदीप कौशल, सहायक अभियंता, एनएचएआई रामपुर
वीरवार को एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह की अगुवाई में एनएच पर हुए कब्जों पर कार्रवाई करने पहुंची टी