ठियोग (रामपुर बुशहर)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोग की छात्रा दृष्टि शर्मा का चयन राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। दृष्टि अब चौपाल में 14 अक्तूबर से 17 अक्तूबर तक होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शिमला का प्रतिनिधित्व करेगी। दृष्टि की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य समेत सभी शिक्षकों ने बधाई दी है। शारीरिक शिक्षक देव चरणी और पीईटी ईश्वर कंवर को भी इस सफलता का श्रेय दिया गया है, जिनके मार्गदर्शन में दृष्टि ने यह मुकाम हासिल किया। संवाद