फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चायल पंचायत में छह दिन से पेयजल किल्लत से जूझ रहे ग्रामीण

विज्ञापन
निरमंड की चायल पंचायत में जल शक्ति विभाग की पेयजल लाइनों में लीकेज के कारण बढ़ी जल संकट की समस्
विज्ञापन
विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों ने जताया रोष
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ब्रौ (रामपुर बुशहर)। बरसात का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में निरमंड उपमंडल की दुर्गम पंचायत चायल में ग्रामीण पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। पंचायत के कटेर, रिचुबनाया और कचैली गांव में छह दिन से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग से समस्या का समाधान करने की मांग उठाई है। निरमंड की चायल पंचायत के कटेर, रिचुबनाया, कचैली के ग्रामीणों का कहना है कि छह दिन से जलशक्ति विभाग के जल जीवन मिशन योजना के नलों को जब खोलते हैं, तो नल से पानी तो दूर की बूंद तक नहीं टपकती है। आलम यह है कि ग्रामीण दूरदराज के प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोकर लाने को मजबूर हैं। पानी न मिलने से ग्रामीण बेहद परेशान हैं। ग्रामीण प्रकाश चंद, बुध राम, रमेश कुमार, खूब राम, सेस राम, इंटू और टैहलू राम सहित अन्य का कहना है कि पिछले छह दिन से गांव में पेयजल संकट है। पेयजल के बिना ग्रामीणों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जगह-जगह जल शक्ति विभाग की पेयजल लाइनों में लीकेज हो रही है। उन्होंने विभाग से जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन


जल्द पेयजल मुहैया करवाया जाएगा
विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी श्रीखंड महादेव यात्रा के रास्तों और बेस कैंप में पानी की व्यवस्था के लिए लगाई गई है। समस्या का जल्द समाधान कर ग्रामीणों को पेयजल मुहैया करवाया जाएगा। -नवल किशोर, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग निरमंड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें