फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी के रंगशाल, दोघरी और कटाहर गांव में पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ महीने से पानी को तरसे ग्रामीणों ने जताया रोष
विज्ञापन

चेताया-जल्द समाधान न हुआ तो विभाग के कार्यालय का होगा घेराव
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। उपमंडल आनी की श्वाड पंचायत के तीन गांव में डेढ़ महीने से पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। जल शक्ति विभाग और 1100 नंबर पर शिकायत करने के बाद भी ग्रामीणों की समस्या दूर नहीं हो पा रही। ग्रामीणों में विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर खासा रोष है। ग्रामीणों ने चेताया है कि जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं हुई, तो वे विभाग के कार्यालय का घेराव करने को मजबूर होंगे। जल शक्ति विभाग श्वाड सब डिविजन के तहत आने वाले रंगशाल, दोघरी और कटाहर गांव में डेढ़ महीने से पेयजल संकट है। तीनों गांवों के करीब 40 परिवारों को पीने के पानी के लिए दूरदराज के प्राकृतिक जल स्रोतों का रुख करना पड़ रहा है। ग्रामीण तिलक राज शर्मा, चेत राम, डोला सिंह, जगदीश, परमजीत सिंह, तुलसी देवी, कौशल्या देवी, सीमा ठाकुर और राकेश सहित अन्य लोगों ने बताया कि पेयजल आपूर्ति ठप होने से उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग को कई बार इस समस्या से अवगत करवाया गया। यहां तक कि 1100 शिकायत पोर्टल के माध्यम से भी समस्या दर्ज करवाई गई, लेकिन इसके बावजूद विभाग ने कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन


बारिश के कारण जिन इलाकों से इन गांवों को पेयजल आपूर्ति होती है, वहां पाइप लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। आगामी दो दिन के भीतर पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। - महेंद्र कुमार, एसडीओ, जल शक्ति विभाग श्वाड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें