फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डॉ. उत्तम चंद नेगी ने संभाला रिकांगपिओं कॉलेज प्राचार्य का कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ( किन्नौर)। ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में नए प्राचार्य की नियुक्ति हुई है। अभी हाल ही में डॉ. उत्तम चंद ने अपना पद ग्रहण किया। सहायक प्राध्यापक के पद से पदोन्नति प्राप्त करने से पहले वे राजकीय फाइन आर्ट्स महाविद्यालय शिमला में कार्यरत थे। डॉ. उत्तम चंद ने अपने सेवाकाल की शुरुआत सन 1995 में राजकीय महाविद्यालय सीमा रोहड़ू से की। उन्होंने कई वर्षों के अध्यापन कार्यकाल में राजकीय महाविद्यालय इन्दौरा, सोलन, नालागढ़, संजौली, संस्कृत महाविद्यालय सोलन सहित अन्य क्षेत्रों में बेहतरीन सेवाएं प्रदान करते हुए अध्यापन के क्षेत्र में सराहनीय योगदान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें