फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डॉ. तेनजिन रिंगचेन को सौंपी किन्नौर मेडिकल ऑफिसर्स संघ की कमान

विज्ञापन
रिकांगपिओ में मेडिकल ऑफिसर्स संघ की बैठक में मौजूद सदस्य। स्रोत : संघ
विज्ञापन
डॉ. विनोग को महासचिव और डॉ. आरके नेगी को चुना संरक्षक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। हिमाचल मेडिकल ऑफिसर्स संघ किन्नौर की बैठक रविवार को रिकांगपिओ में हुई। बैठक में संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। पूर्व अध्यक्ष डॉ. दिविज शर्मा की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से डॉ. तेनजिन रिंगचेन को जिला किन्नौर कार्यकारिणी का अध्यक्ष चुना गया। डॉ. विनोद नेगी को महासचिव और डॉ. आरके नेगी को संरक्षक बनाया गया है। डॉ. शालू, डॉ. रोहित और डॉ. नेहा को उपाध्यक्ष बनाया गया। इनके अलावा डॉ. वेंकट, डॉ. सुधीर, डॉ. अतुल और डॉ. भारतेंदु को वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया गया। डॉ. लीजा नेगी, डॉ. विक्रम, डॉ. उज्जवल, डॉ. निशांत और डॉ. अनिल को संयुक्त सचिव बनाया गया। इनके अलावा डॉ. जतिन जस्टा को कोषाध्यक्ष, डॉ. स्पर्श और डॉ. अभिषेक को सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर चुना गया। इन सभी सदस्यों का चयन पूर्व अध्यक्ष डॉ. दिविज शर्मा की उपस्थिति में किया गया। उन्होंने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी। नव नियुक्त कार्यकारिणी ने आश्वासन दिया कि वे डॉक्टरों के हितों के साथ मानव सेवा के लिए भी प्रतिबद्ध रहेंगे। हिमाचल मेडिकल ऑफिसर्स संघ हर 2 साल में कार्यकारिणी बनाता है। किन्नौर के सरकारी अस्पतालों में 50 के करीब डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें