आनी (कुल्लू)। हिमाचल शिक्षा समिति ने शिक्षाविद डॉ. प्रकाश आचार्य को आनी संकुल का संकुल प्रमुख नियुक्त किया है। डॉ. आचार्य लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। वह अपनी समर्पित सेवाओं, नेतृत्व क्षमता और उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। वर्ष 2002 से सरस्वती विद्या मंदिर च्वाई में सेवा दे रहे डॉ. आचार्य वर्तमान में विद्यालय के प्रधानाचार्य के रूप में कार्यरत हैं। डॉ. आचार्य ने हिमाचल शिक्षा समिति के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।