जांगला में वॉकथान जागरूकता रेली निकालते हुए
रोहड़ू। जांगला बाजार में शनिवार को चिट्टे के खिलाफ रैली निकाली गई। नायब तहसीलदार जांगला सतपाल राणा की अध्यक्षता में रैली निकाली गई। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जांगला, गायत्री पब्लिक उच्च विद्यालय और सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली में भाग लिया और लोगों को चिट्टे के दुष्प्रभाव बताए। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नशे के खिलाफ अपने विचार रखे। जांगला स्कूल के प्रधानाचार्य परम देव शर्मा ने स्थानीय लोगों को इस मुहिम में सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर प्रभारी पुलिस चौकी जांगला दीपक शर्मा, गायत्री पब्लिक उच्च विद्यालय के अध्यक्ष राकेश भोक्टू, प्रधानाचार्य प्रवीण मेहता, प्रधान नवयुवक मंडल नंदला विजय शर्मा, प्रधान महिला मंडल नंदला शीशम देवी मौजूद रहे।