फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जेईई मेन और राष्ट्रीय स्तर की आर्यभट्ट चैलेंज परीक्षा में डीपीएस झाकड़ी के मेधावियों का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
जेईई मेंस में डीपीएस स्कूल झाकड़ी के शिवांश गुप्ता ने प्रथम प्रयास में प्राप्त किए 95.40 प्रतिश
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। डीपीएस झाकड़ी के मेधावी विद्यार्थियों ने जेईई मेन और राष्ट्रीय स्तर की आर्यभट्ट चैलेंज परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। आर्यभट्ट गणित चैलेंज को दो चरणों में आयोजित किया गया। प्रथम चरण में विद्यालय स्तर पर परीक्षा स्कूल परिसर में करवाई गई। प्रश्नपत्र सीबीएसई की ओर से अपने आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध करवाया गया। कक्षा दसवीं के तीन विद्यार्थियों दक्ष वर्या चौहान, सक्षम नेगी और पारुल कपिला का चयन किया गया। द्वितीय चरण में तीनों विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में भाग लिया, जो 10 नवंबर 2025 को ऑनलाइन हुई। विद्यालय के दो विद्यार्थियों दक्ष वर्या चौहान और सक्षम नेगी को मेरिट प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ। उन्हें सीबीएसई के अंतर्गत शीर्ष 100 विद्यार्थियों में स्थान प्राप्त हुआ। इसके साथ ही राष्ट्रीय पात्रता एजेंसी की ओर से आयोजित जेईई मेन की परीक्षा में शिवांश गुप्ता ने पहले ही प्रयास में 95.40 पर्सेंटाइल के साथ यह परीक्षा उत्तीर्ण की है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता ने बच्चों और अभिभावकों की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उन्हें आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रेरित किया।

जेईई मेंस में डीपीएस स्कूल झाकड़ी के शिवांश गुप्ता ने प्रथम प्रयास में प्राप्त किए 95.40 प्रतिश

जेईई मेंस में डीपीएस स्कूल झाकड़ी के शिवांश गुप्ता ने प्रथम प्रयास में प्राप्त किए 95.40 प्रतिश

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें