फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शरण और डंसा की जाइयों ने दमुख मंदिर के निर्माण के लिए भेंट की राशि

विज्ञापन
डंसा स्थित देवता दमुख मंदिर के निर्माण के लिए महिलाओं ने दी धनराशि। संवाद
विज्ञापन
मंदिर में नवाया शीश, सुख-समृद्धि का लिया आशीर्वाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। परशुराम की चार ठहरियों में शुमार डंसा में रविवार को शरण और डंसा-2 की जाइयों ने इष्ट देवता दमुख के मंदिर के निर्माण के लिए दान स्वरूप नकद राशि भेंट की। महिला ने मंदिर में शीश नवाया और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। ग्राम शरण कराली की जाइयों ने मंदिर के निर्माण के लिए करीब 26,350 रुपये और डंसा की जाइयों ने 64, 300 रुपये की नकद राशि भेंट की। दूरदराज से जाइयों के मंदिर में राशि भेंट करने का सिलसिला जारी है। महिलाओं में चंदा देवी नोगीधार, लता लूहरी, विद्या वती सुंडा, प्रेम दासी कापटी, तारा देवी मझाली, संतोष कुमारसैन, निर्मला सनारसा, शीला चांदपुर, कमलेश कोंग जगूणी, मीना बिलासपुर, सरोज नालागढ, मान दासी कुमसू, लीला देवी बठारा, अनारकली नेहरा, जिया मणी सरपारा, संगीता जोगणी, निशा देवी चिखरी, रेखा देवी खनोटू समेत सैकड़ों जाइयां शामिल रहीं। परशुराम मंदिर समिति पदाधिकारियों और सदस्यों ने देवता साहिब दमुख के सानिध्य में राशि प्राप्त की और देवता साहिब से उनके परिवार की सुख-समृद्धि के लिए कामना की।

डंसा स्थित देवता दमुख मंदिर के निर्माण के लिए महिलाओं ने दी धनराशि। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें