फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दोहगाड-खलैर सड़क का जल्द होगा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
सेब बहुल क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग 3.17 करोड़ से करेगा सड़क का कायाकल्प


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। विकास खंड निरमंड की राहनू पंचायत के ग्रामीणों को लाभान्वित करने वाली दोहगाड-खलैर सड़क का जल्द कायाकल्प होगा। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) चरण-4 के तहत करीब 2.7 किलोमीटर सड़क चकाचक होगी। लोक निर्माण विभाग करीब 3.17 करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क को दुरुस्त करेगा। सड़क की हालत सुधरने से ग्रामीणों को राहत मिलेगी। सेब बहुल क्षेत्र किसानों-बागवानों को भी राहत मिलेगी। लंबे समय से राहनू पंचायत के ग्रामीण खस्ताहाल सड़क की समस्या से जूझ रहे थे। क्षेत्र के लोगों की आर्थिकी सेब उत्पादन, किसानी और पशु पालन पर निर्भर है, लेकिन दयनीय बनी सड़क से बागवानों को अपनी नकदी फसलें मंडी तक पहुंचाने में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। दुग्ध उत्पादकों को भी दूध डेयरी पहुंचाने में खासी दिक्कतें पेश आ रही हैं। क्षेत्र के लोग वर्षों से इस सड़क की हालत सुधारने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन बजट के अभाव में इस सड़क की हालत दिन-प्रतिदिन खस्ताहाल होती गई। अब जल्द सड़क दुरुस्त की जाएगी। वर्तमान में लोक निर्माण विभाग टेंडर प्रक्रिया को अमली जामा पहना रहा है, जल्द ही कार्य अवॉर्ड किया जाएगा।
विज्ञापन



दोहगाड से खलैर सड़क की जल्द हालत सुधारी जाएगी। विभाग जल्द ही सभी औपचारिकताएं पूरी कर सड़क को चकाचक करेगा। विभाग 3.17 करोड़ रुपये की लागत से 2.7 किलोमीटर लंबी सड़क को दुरुस्त करेगा। - आनंद शर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग निरमंड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें