रोहड़ू। चांशल घाटी पर बर्फबारी के बाद बंद डोडरा से क्वार सड़क छोटे वाहनों के लिए बहाल हो गई है। अब क्षेत्र के लोगों की दोनों ओर से आवाजाही शुरू हो गई है। आने वाले दिनोंं में बर्फबारी से पहले अब क्षेत्र के लोगों ने सर्दियों का जरूरी सामान पहुंचाना शुरू कर दिया है। चांशल घाटी में 7 अक्तूबर को बर्फबारी हुई थी। इसके बाद डोडरा से क्वार सड़क बाधित हो गई थी। वहां की छह पंचायतें रोहड़ू उपमंडल से सड़क संपर्क से कट चुकी थीं। मौसम खुलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने सड़क को बहाल करने का काम शुरू किया। अब सड़क छोटे वाहनों के लिए बहाल हो चुकी है। अधिशासी अभियंता नरेंद्र नायक ने बताया कि सड़क बहाल हो चुकी है। लोग रात के समय करने सफर से बचें। चांशल घाटी पर वाहनों के फिसलने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।