फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बर्फबारी होने से डोडरा क्वार सड़क वाहनों के लिए बंद

विज्ञापन
चांशल घाटी पर सड़क में जम चुका ताजा हिमपात
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग-707 और 705 भी भूस्खलन से बाधित
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। चांशल घाटी में बर्फबारी होने से डोडरा क्वार सड़क वाहनों के लिए बंद हो गई है। चांशल घाटी के दूसरी ओर डोडरा क्वार में वाहन फंसे हुए हैं। मौसम खुलने के बाद ही सड़क को बहाल करने का काम शुरू होगा। वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग-707 हाटकोटी और सनैल के बीच भूस्खलन से बार-बार बाधित हो रहा है। शिमला-हाटकोटी राष्ट्रीय राजमार्ग-705 भी कई जगह भूस्खलन के कारण बाधित है। प्रशासन की ओर से चेतावनी जारी की गई कि खराब सड़कों पर खास कर रात के समय बारिश के मौसम में लोग सफर न करें। दो दिन से निचले क्षेत्रों में बारिश और क्षेत्र की ऊंचाई वाले चोटियों पर हिमपात के कारण ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। चंद्रनाहन, तांगणू, जागलिख, मोराल डंडा की चोटियों में भी ताजा हिमपात कर क्रम जारी है। लोक निर्माण विभाग डोडरा-क्वार डिवीजन के अधिशासी अभियंता नरेंद्र नायक ने कहा कि चांशल घाटी पर सोमवार रात ने लगातार हिमपात हो रहा है। सड़क वाहनों के लिए पूरी बंद हो गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि डोडरा-क्वार सड़क पर सफर न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें