फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: श्रीखंड महादेव यात्रा में आयुष विभाग के चिकित्सक देंगे सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


आनी (कुल्लू)। उत्तर भारत की प्रसिद्ध एवं कठिन श्रीखंड महादेव यात्रा में इस वर्ष भी आयुष विभाग के चिकित्सक सेवाएं देंगे। यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। जगह-जगह यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे और अपातकालीन दवाएं भी उपलब्ध की जाएंगी। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आयुष विभाग के आयुष फार्मेसी अधिकारी इन मेडिकल कैंप में अपनी सेवाएं देंगे। बीते वर्ष उपमंडल आनी के आयुष फार्मेसी अधिकारी रणवीर सिंह और भादर सिंह ने सबसे अंतिम पड़ाव पार्वती बाग में बेहतरीन सेवाएं दी थीं और आपदा की स्थिति आने पर अपनी जान जोखिम में डाल कर सफलतापूर्वक वापसी की थी। जिला आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारी कुल्लू के अध्यक्ष नील राठौर ने जारी बयान में कहा कि आयुष विभाग के आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारी सरकार के प्रत्येक जनहित कार्य में बढ़चढ़ कर भाग लेते हैं। चाहे सबसे कठिन यात्रा श्रीखंड यात्रा हो या पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम, क्षय रोग उन्मूलन या फिर कोरोना जैसी वैश्विक महामारी आदि सभी में अपनी भागेदारी हमेशा देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें