अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ट्रैकिंग न करें लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी बयान में कहा है कि भारत मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 5 और 6 जुलाई को किन्नौर में 50 से 70 फीसदी बारिश की संभावना है। इस संभावना को मद्देनजर रखते हुए प्राधिकरण ने सभी नागरिकों और पर्यटकों से आग्रह किया है कि वह अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में ट्रैकिंग न करें। अपने-अपने घरों घरों में सुरक्षित स्थानों पर रहें। किसी प्रकार का जोखिम न उठाएं और ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों में जाने से परहेज करें। इन दिनों सतलुज और बास्पा नदी का प्रभाव भी ज्यादा है। ऐसे में सभी लोगों से नदी किनारे से दूर रहने की अपील की है। किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा की स्थिति में लोग तत्काल प्रभाव से जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र के दूरभाष नंबर 8580819827, 9459457587, 01786-223155,51,52,53,54 और 1077 टोल फ्री नंबर पर सूचित कर सकते हैं।