फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जिला सीनियर वॉलीबाल प्रतियोगिता आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ(किन्नौर)। किन्नौर वॉलीबाल एसोसिएशन 7 से 9 नवंबर को जिला स्तरीय सीनियर प्रतियोगिता करवा रहा है। एसोसिएशन के सचिव ललित नेगी ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन रिकांगपिओ स्थित इंडोर स्टेडियम में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में केवल किन्नौर के युवा ही भाग ले सकते हैं। सभी खिलाड़ियों को अपने क्लब या टीम के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। प्रतियोगिता में जो खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे, उनका चयन सीनियर स्टेट टीम के लिए किया जाएगा। सभी भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। एसोसिएशन वॉलीबाल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और राज्य स्तर पर आगे बढ़ने का एक शानदार अवसर प्रदान करेगी। अधिक जानकारी के लिए 82190-94992 सचिव ललित नेगी और 98167-00069 प्रधान मोहन नेगी से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें