फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नेपाल के व्यक्ति से 81 ग्राम चरस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। चिड़गांव में पुलिस ने नेपाल मूल के व्यक्ति से 81 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की टीम बुधवार रात को गश्त करते हुए मांदली के पास पहुंची। वहां शक पर एक व्यक्ति की तलाशी ली, तो उसके पास से बरामद हुई। आरोपी की पहचान नर बहादुर, निवासी गांव नोगांव, जिला मंगलसैन ओडा, नेपाल के रूप में हुई है। आरोपी चिड़गांव के कांथली में एक बागवान के पास काम करता है। पुलिस को पता चला कि आरोपी चरस के कारोबार में संलिप्त है। डीएसपी प्रणव चौहान ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें