फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ज्यूरी में अंडर-19 छात्राओं की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 15 खंडों से कुल 566 छात्राएं हिस्सा ले रहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहन बुशैहर में वीरवार को अंडर-19 छात्राओं की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम के निदेशक यशपाल सोनी ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में शिमला जिले के 15 खंडों से कुल 566 छात्राएं हिस्सा ले रही हैं। स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम सैन ठाकुर ने बताया कि छात्राएं वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो और शतरंज में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि यशपाल सोनी ने खिलाड़ियों को संबोधित किया। उन्होंने छात्राओं को नशे और मोबाइल फोन से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। सोनी ने आगामी खेलों के लिए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय की छात्राओं ने मुख्य अतिथि के स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समस्त विद्यालय परिवार भी इस आयोजन में उपस्थित रहा। इस मौके पर रामपुर के पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष आशीष कायथ, जिला शिकायत निवारण समिति के सदस्य राजेश लारजू, कांग्रेस के जिला महासचिव उमेश आर्य, जिला स्कूल क्रीड़ा संघ की ओर से प्रदीप कंवर, राजेश शर्मा, प्रदीप सावंत और सतीश चौहान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें