फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जिला स्तरीय रामपुरी मेला धूमधाम से मनाया

विज्ञापन
जिला र्स्तरीय रामपुरी मेले के समापन अवसर पर पहाड़ी नाटी की  प्रस्तुति देते हुए
विज्ञापन
तीन दिवसीय मेले में देवता शाड़ी बनाड़ ने विशेष रूप से की शिरकत
विज्ञापन



संवाद न्यूज़ एजेंसी



रोहड़ू । जुब्बल का पारंपरिक जिला स्तरीय रामपुरी मेला वीरवार को संपन्न हो गया। तीन दिवसीय मेले में देवता शाड़ी बनाड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लोक कलाकारों सहित महिला मंडलों ने प्रस्तुतियां दीं। समापन समारोह में तहसीलदार जुब्बल गुरमीत नेगी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। मेले का आयोजन 17 गांव के ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से किया। समापन समारोह में महिला मंडल जटारी, महिला मंडल डीम ने पहाड़ी नाटियों की प्रस्तुतियां दीं। स्कूली छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसके अलावा लोक कलाकार काकू चौहान, विनोद रांटा, दीपक चौहान, अंकुश ने भी अपनी पहाड़ी नाटियों से मेले में सभी लोगों को खूब नचाया। देवता के साथ आए देवलुओं ने वाद्ययंत्रों की धुनों पर जमकर नृत्य किया। ग्रामीणों ने भी पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुनों पर नृत्य किया। तीन दिवसीय मेले में दिनभर पहाड़ी नृत्य का दौर चलता रहा। मेला कमेटी के अध्यक्ष चंदर चौहान, सचिव विनोद शर्मा, हिमांशु पिरटा, कोषाध्यक्ष बंटी मोकटा, प्रेस सचिव हेम राज घेजटा ने बताया कि मेले का आयोजन पारंपरिक रूप से हर वर्ष किया जाता है। क्षेत्र की खुशहाली के लिए सभी मिलकर मेले का सफल आयोजन करते हैं। इस वर्ष भी मेले का सफल आयोजन हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें