फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनजातीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों को घरद्वार पर दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा : नेगी

विज्ञापन
रिकांगपिओ स्कूल में मेधावियों को पुरस्कृत करते मंत्री जगत सिंह नेगी। संवाद
विज्ञापन
रिकांगपिओ स्कूल के वार्षिक उत्सव में मेधावी हुए सम्मानित, पहली कक्षा से अंग्रेजी मीडियम और छह हजार प्री नर्सरी अध्यापकों की होगी भर्ती
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



रिकांगपिओ (किन्नौर)। प्रदेश सरकार हर एक विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और विद्यार्थियों की शिक्षा का स्तर बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों को भी शिक्षा से संबंधित आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। यह बात कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने जिला मुख्यालय रिकांगपिओ के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकांगपिओ वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान कही। जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में जहां प्रदेश सहित जनजातीय जिलों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा रहा है, वहीं प्रदेश की आने वाली भावी पीढ़ी को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवा शिक्षित करने की दिशा में अनेक ठोस एवं प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी सरकारी विद्यालयों में पहली कक्षा से अंग्रेजी मीडियम आरंभ किया जा रहा है और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व आधुनिक उपकरणों के माध्यम से शिक्षित किया जा रहा है। प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है। प्रदेश सरकार की ओर से शीघ्र ही रिक्त अध्यापकों के पदों को भरा जाएगा। इसके अलावा छह हजार प्री नर्सरी अध्यापकों की भर्ती भी शीघ्र की जाएगी। उन्होंने विभिन्न गतिविधियों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को भी सम्मानित किया और प्रशस्ति पत्र भेंट किए। प्रधानाचार्य जिया लाल नेगी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर निदेशक सहकारी बैंक हिमाचल प्रदेश विक्रम सिंह नेगी, पंचायत समिति की अध्यक्षा ललिता पंचारस, जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष उमेश नेगी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्षा सरोज नेगी, जय किशन सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें