फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जनप्रतिनिधियों ने किया ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार बढ़ाने पर मंथन

विज्ञापन
रामपुर में पंचायत प्रतिनिधियों को वीबी जीरामजी के बारे में जागरूक करते कार्यवाहक बीडीओ चमन भारत
विज्ञापन
वीबी-जी राम जी को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पंचायत समिति सभागार रामपुर में सोमवार को विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) को लेकर जिला स्तरीय बैठक हुई। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों और सचिवों ने भाग लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने और ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता कार्यवाहक बीडीओ चमन भारती ने की। बैठक में रामपुर खंड की पंचायतों के प्रतिनिधियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार बढ़ाने पर मंथन किया। इसके अलावा आजीविका के साधनों को सुदृढ़ करने और विकास कार्यों को गति देने को लेकर सार्थक एवं विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं को बैठक में रखा। बैठक में जोर दिया गया कि ग्रामीण स्तर पर रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध करवाने के साथ विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाए। साथ ही स्थानीय स्तर पर आजीविका के साधनों को मजबूत कर ग्रामीण परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाए। पंचायत प्रतिनिधियों ने मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की जरूरतों के अनुरूप विकास और रोजगार संबंधी कार्यों को प्राथमिकता देने पर भी अपने सुझाव रखे। बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा के साथ योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर समन्वय पर बल दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें