फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पांदली-बाग हुम्हेर में तीन महीने से रसोई गैस की किल्लत, ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों को दो जून को मिली थी अंतिम बार गैस आपूर्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई( रोहड़ू )। पांदली और बाग डुम्हेर पंचायतों में तीन महीने से रसोई गैस सिलिंडर की आपूर्ति ठप होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में गैस सिलिंडर लेकर अंतिम गाड़ी दो जून को पहुंची थी। इसके बाद से अब तक नई आपूर्ति नहीं हुई है। पंचायत समिति सदस्य अरुणा चंदेल, पांदली एवं बाग डुम्हेर ने इस समस्या पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से गैस सिलिंडर उपलब्ध न होने के कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा के घरेलू कार्यों में भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। विशेष रूप से ग्रामीण परिवारों को खाना पकाने के लिए वैकल्पिक साधनों पर निर्भर होना पड़ रहा है। अरुणा चंदेल ने कहा कि लगातार तीन महीने से एलपीजी आपूर्ति बाधित होना संबंधित गैस एजेंसी और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि समस्या को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है और जल्द समाधान नहीं हुआ तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। उन्होंने जिला प्रशासन एवं खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग से मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने मांग की कि पांदली और बाग डुम्हेर पंचायतों के लिए आपातकालीन आधार पर गैस सिलिंडर की गाड़ी भेजी जाए और नियमित आपूर्ति तत्काल बहाल की जाए। उन्होंने कहा यदि अगले कुछ दिनों में क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति सुचारू नहीं की गई तो दोनों पंचायतों के ग्रामीणों को एकजुट होकर आंदोलन एवं प्रदर्शन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें