फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सराहन दशहरा मेले में प्रतिभा सिंह ने महिलाओं के साथ निकाली नाटी की धूर

विज्ञापन
सराहन दशहरा मेले में महिलाओं के साथ नाटी डालतीं पूर्व सासंद प्रतिभा सिंह। संवाद
विज्ञापन
19 देवी-देवता ले रहे चार दिवसीय मेले में भाग
विज्ञापन

पारंपरिक वेशभूषा में महिला मंडलों ने निकाली शोभायात्रा

संवाद न्यूज एजेंसी

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। जिला स्तरीय सराहन दशहरा मेले का शुभारंभ पारंपरिक रीति-रिवाजों और लोक संस्कृति के रंगों के साथ हुआ। मेले के पहले दिन पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने नाटी की धूर निकाली और महिलाओं के साथ पारंपरिक नाटी में भाग लिया। इस दौरान देवालुओं और ग्रामीणों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन पर नाचते-गाते हुए उत्सव में हिस्सा लिया। मेले में रामपुर बुशहर, कुल्लू और किन्नौर क्षेत्र के 19 देवी-देवता भाग ले रहे हैं। देवी-देवताओं के साथ देवालू सराहन बाजार से पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन पर नाचते-गाते हुए राजदरबार तक पहुंचे। इस दौरान पूरा क्षेत्र लोक संस्कृति और देव परंपराओं के रंग में रंगा नजर आया। सराहन क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंची महिला मंडलों की सदस्यों ने पारंपरिक वेशभूषा में शोभायात्रा निकाली। महिलाओं ने लोकगीत प्रस्तुत किए और नाटी डालकर अपनी सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया। राजदरबार में आयोजित इन कार्यक्रमों में स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। चार दिवसीय सराहन दशहरा मेला क्षेत्र की समृद्ध देव परंपरा, लोकगीतों और पारंपरिक नृत्य को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान कर रहा है। मेले में देवी-देवताओं की उपस्थिति और ग्रामीणों की भागीदारी से पारंपरिक उत्सव की रौनक बनी हुई है।

सराहन दशहरा मेले में महिलाओं के साथ नाटी डालतीं पूर्व सासंद प्रतिभा सिंह। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें