फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आपदा के बाद से बंद पड़ी आनी-पोखरी बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
चार पंचायतों के ग्रामीणों में रोष, जल्द बहाली की उठी मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। आनी सब डिपो की आनी-पोखरी बस सेवा आपदा के समय से बंद पड़ी हुई है। बस सेवा ठप होने से क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से बस सेवा बहाल न होने के कारण दैनिक आवागमन, रोजगार और जरूरी कार्यों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। आनी से कोठी-टकरासी रूट पर केवल एक ही बस नियमित रूप से चल रही है, जिसमें चार पंचायतों के लोग सफर करने को मजबूर हैं। इस बस में अत्यधिक भीड़ रहने के कारण यात्रियों को असुविधा के साथ-साथ सुरक्षा का भी खतरा बना हुआ है। कई बार बस के खराब हो जाने से लोगों को घंटों सड़क पर इंतजार करना पड़ता है। ग्रामीणों ने कहा कि बस में जरूरत से ज्यादा भीड़ होने के कारण कभी भी दुर्घटना की आशंका रहती है। उन्होंने कहा कि इस बारे में रामपुर और आनी स्थित एचआरटीसी अधिकारियों से भी बात की गई, लेकिन अभी तक कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क क्लीयरेंस पहले ही मिल चुकी है। इसके बावजूद परिवहन निगम प्रबंधन अनदेखी कर रहा है। इससे निगम प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। भाजपा हिमाचल प्रदेश के आईटी सह संयोजक आशीष शर्मा, उगम राम, अनीश, ताबे राम और रामलाल जोशी ने परिवहन निगम प्रबंधन को चेताया है कि यदि जल्द बस सेवा नहीं चली तो ग्रामीण प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने प्रशासन से भी समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें