रामपुर बुशहर। पदम राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में विश्व एड्स दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अंतर सदन भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इसका विषय एड्स के प्रति जागरूकता लाना रहा। भाषण प्रतियोगिता में भगत भूषण सदन के दिशांत ठाकुर ने पहला स्थान और गांधी सदन के अंकुश कौशल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश प्रमार बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।