विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम कोटगढ़ खनेटी की बैठक में मौजूद सदस्य। स्रोत : फोरम
. कोटगढ़ में राज्य विद्युत परिषद पेंशनर की समस्याओं पर की चर्चा
. पेंशनरों को एकजुट होकर संगठन को बनाना होगा मजबूत : टेकचंद
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद पेंशनर फोरम कोटगढ़-खनेटी ने बिजली बोर्ड के पेंशनरों को समय पर लंबित भत्तों के भुगतान की मांग उठाई है। राज्य विद्युत परिषद पेंशनर कल्याण संघ की मासिक बैठक शनिवार को अध्यक्ष टेकचंद सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कोटगढ़ और खनेटी के सभी पेंशनरों ने भाग लिया। कोटगढ़-खनेटी संगठन के अध्यक्ष सुंदर सिंह कंवर कहा कि पेंशनरों को समय पर पेंशन नहीं मिल रही है। ग्रेच्युटी और न ही लीव इनकैशमेंट समय पर मिल रहा है। पेंशनर को पेंशन लेने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार से विद्युत पेंशनरों की लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की गुहार लगाई है। सभी पेंशनरों को एकजुट रहकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। पेंशनरों को भविष्य में हर तरह के संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। इस मौके पर कार्यकारिणी के सदस्य विनोद भैक, रणजीत चौहान, रामानंद, सुंदर जिष्टू और प्रदीप मखैक सहित अन्य उपस्थित रहे।